सुभाष घई ने ऑफर की भूमिका
मुकेश खन्ना ने दिग्गज कलाकारों के साथ काम करते वक्त सीखी गई चीजों पर बात की। मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्हें दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम करने का अवसर मिला, इसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'सौदागर' का किस्सा भी सुनाया। मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैंने 'सौदागर' में दिलीप कुमार साहब के साथ काम किया। मुझे उनके बेटे की भूमिका अदा करनी थी। सुभाष घई ने इस भूमिका के लिए मुझे अप्रोच किया तो मैंने मना कर दिया। मैं जींस पहने हुए, उनसे अपने भीष्म के कॉस्ट्यूम में मिलने गया था। मैंने कहा, 'आपने मुझे सीधे युद्ध के सीन से उठा लिया है!' लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'मुकेश, फिल्म में तुम दिलीप कुमार के गुस्सैल बेटे हो। जैकी श्रॉफ के मरने के बाद तुम बंदूक उठाते हो'।
पहले ही सीन में हुआ टकराव
मुकेश खन्ना का कहना है कि पहले ही सीन की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार के साथ उनका टकराव हो गया। एक्टर ने कहा, 'पहले दिन मालाड के एक फार्महाउस में मुहूर्त शॉट के दौरान हमारा एक सीन था, जिसमें टकराव था। उस दौरान जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। मेरा डायलॉग तेज था। वहीं, जैकी श्रॉफ का किरदार कहता है, 'सुना है रामाकांत का आज सब्र टूट गया है' और मेरा जवाब था, 'हां, आज हमने भी अपनी पिस्तौल से गोलियां चला दी हैं'। दिलीप साहब मेरे पीछे खड़े होकर बोले, 'क्या फर्क पड़ता है? वह हमारा दोस्त है'। मेरा जवाब था, 'वह तुम्हारा दोस्त था। आज वह तुम्हारा दुश्मन है'। मुकेश खन्ना ने ईटाइम्स के के साथ बातचीत में यह खुलासा किया।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में हुए घरवालों से सवाल, मनाया गया सलमान खान का बर्थडे, देखें नया प्रोमो
सुभाष घई ने संभाली स्थिति
मुकेश ने आगे कहा कि रिहर्सल के दौरान उन्होंने सीधे दिलीप कुमार की तरफ उंगली उठाई, जिससे माहौल जरा तनाव वाला हो चला। बीच में सुभाष घई को आना पड़ा। उन्होंने इस टेंशन वाले माहौल को देखा और स्थिति संभाली। उन्होंने मुकेश खन्ना से कहा, 'चलो, तुम्हारा शॉट अलग से लेते हैं और दिलीप साहब का शॉट अलग से'। मुकेश खन्ना ने कहा, उन्हें पता था कि दिलीप साहब को सीधे चुनौती देना पसंद नहीं आएगा, फिर भी उन्होंने मेरे किरदार की आक्रामकता को समझा।
ये खबर भी पढ़ें:
Maggie Smith Birth Anniversary: हैरी पॉटर की प्रोफेसर मैकगोनागल, मैगी स्मिथ के नाम हैं कई ऑस्कर अवॉर्ड
बोले- मैंने कभी असभ्य व्यवहार नहीं किया
मुकेश खन्ना ने एक्टर राज कुमार के साथ काम करने का भी अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वे कभी सीन करते हुए आंख नहीं मिलाते थे। उनके काम करने का अंदाज अनोखा और बहुत सहज था। मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'शूटिंग के दौरान मैं कभी अपने सीनियर्स के साथ खराब व्यवहार नहीं करता था। न ही असभ्य तरीके से पेश आया। लेकिन जब कैमरा घूमता है, तो मैं करेक्टर में हो जाता हूं। फिर फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है'।
संबंधित वीडियो
ये खबर भी पढ़ें:
Guntur Kaaram Re Release: महेश बाबू के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी 'गुंटूर कारम'