भीष्म पितामह और शक्तिमान के किरदार में मुकेश खन्ना
- फोटो : File Photo
मुकेश लिखते हैं, “एक उदाहरण दूंगा। आप समझ जाएंगे कि कॉमेडी का स्तर कितना घटिया है इस शो में। आप सभी देखा होगा। इसके पहले का रामायण शो। कपिल, अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हो। भीड़ में से एक बंदा चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो-देखो राम जी भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं! आप क्या कहेंगे? मैंने सिर्फ प्रोमो देखा। उसमें अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमेज लेकर घूमते हैं, सिर्फ मुस्कुरा दिए। जिसको दुनिया राम के रूप में देखती है, उससे आप यह घटिया प्रश्न पूछ कैसे सकते हैं! नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा। मैं होता तो कपिल का मुंह बंद करा देता। इसीलिए मैं नहीं गया।”