फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वाले बयान को लेकर सैफ अली खान पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- 'इसे नादानी कहूं या मूर्खता...'

Tue, 08 Dec 2020 08:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान, मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रावण को लेकर विवादित बयान दिया जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है। सैफ अली खान अपनी आने वाली एक फिल्म में रावण (लंकेश) का किरदार निभाने वाले हैं। इस किरदार को लेकर उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया कि हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। अब उनके इस बयान पर शक्तिमान सीरियल के मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी गुस्सा व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
मुकेश खन्ना सामाजिक-राजनीतिक मु्द्दों पर अक्सर खुलकर बोलते हैं। उन्होंने भी सैफ अली खान और उनके बयान की आलोचना की है। मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें मुकेश खन्ना ने सैफ अली खान की आलोचना की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अभी भी जाने अनजाने में फिल्मकार फिल्मों के किरदारों से हमारे सनातन धर्म और उनके धार्मिक किरदारों पर बाण चलाने से बाज नहीं आ रहे। लक्ष्मी बम फटा नहीं, एक और हमला बोल दिया गया। मशहूर कलाकार सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में आपत्तिजनक खुलासा किया।'
विज्ञापन

3 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, 'सैफ अली खान ने इस इंटरव्यू में कहा कि महा बजट पर बनने वाली 'आदि पुरुष' फिल्म में लंकेश रावण का किरदार निभाना उनके लिए बड़ा दिलचस्प रहेगा। उसमें रावण को बुरा नहीं बल्कि मानवीय और मनोरंजक दिखाया गया है। उसे हम दयालु बना देंगे। उसमें सीता हरण को न्यायोचित बताया जाएगा। पता नहीं सैफ को ऐसा क्यों लग रहा है कि यह इतना आसान है। लंकेश कोई गेंद नहीं जिसे आप जैसा चाहें बल्ला घुमा के मार दें।' 

4 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
मुकेश खन्ना पोस्ट में आगे कहते हैं, 'इसे मैं उनकी नादानी कहूं या मूर्खता ! उन्हें नहीं पता कि वह देश के करोड़ों भारतीयों की आस्था से खेल रहे हैं। या फिर यह कि उन्हें पता है फिर भी जानबूझकर बोल रहे हैं। या फिर इसे मैं उन अपने आप को बुद्धिजीवी कहने वाले निर्माता-निर्देशकों का दुस्साहस कहूं जो अब भी ऐसी फिल्में बनाने की जुर्रत रखते हैं। फिर वही बात कहूंगा कि दूसरे किसी धर्म के किरदारों से ऐसा खेल खेल कर बताओ। अच्छे को बुरा और बुरे को अच्छा बना के पेश करो, मार खाओगे उनसे।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo
अभिनेता ने आगे लिखा, 'राम रावण नहीं बन सकते। वैसे रावण राम नहीं। तो यह रावण को दयालु बनाने का खेल क्यों भाई ? क्या इसमें भी कोई साजिश है ? या फिर इन लोगों का आजमाया हुआ फिल्म प्रमोशन। मैं नहीं कह सकता। जनता को खुद सोचना होगा। मुझे बुरा लगा इसलिए कह दिया। आप सब भी सोचिए कि आपको भी बुरा लगा या नहीं। आप सब सोचिए कि आपको भी बुरा लगा या यह लगा कि चलने दो क्या फ़र्क़ पड़ता है !! अगर ऐसा है तो बड़े ही शर्म की बात है हम सब के लिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
अपनी पोस्ट के आखिरी में मुकेश खन्ना ने लिखा, 'मुझे न चाहते हुए भी कहना पड़ेगा हिंदू धर्म खतरे में है !!! यह दूसरे धर्म वाले हमेशा कहते रहते हैं। अब लगता है हमें भी कहना पड़ेगा। सावधान हो जाइए !!! अब ब्रेकिंग न्यूज यह है कि सैफ ने लिखित माफी मांग ली है अपने वक्तव्य के लिए। वाह ! क्या बात है !! कहते हैं अंग्रेजों ने एक खूबसूरत शब्द बनाया है 'सॉरी'। तीर मारो, बम चला लो, घूंसा मार दो और फिर कह दो 'सॉरी', लेकिन हमें मंजूर नहीं। बोलने के पहले सोचा क्यों नहीं !!!! सोशल मीडिया मुकेश खन्ना का यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: भारत बंद पर इन सितारों दी प्रतिक्रिया, किसानों के प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें