फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी खानदान का गणेश उत्सव: नीता अंबानी ने की बप्पा की आरती, हाथ जोड़े नजर आए सितारे

Wed, 04 Sep 2019 10:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nita Ambani Shloka Mehra Ganesh Aarti - फोटो : Amar Ujala
अंबानी खानदान ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसकी भव्यता तस्वीरों में भी नजर आ रही है। अंबानी परिवार विघ्नहर्ता को घर लेकर आया जिसका स्वागत सिनेमाजगत के अलावा कई हस्तियों ने किया। इस बार यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि ईशा अंबानी और श्लोका की शादी के बाद यह पहला उत्सव है। ऐसे में अंबानी परिवार काफी उत्साहित नजर आया। अंबानी परिवार की गणेश आरती की तस्वीरें सामने आ गई हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
Ambani Family Ganesh Aarti - फोटो : Amar Ujala
तस्वीरों में अंबानी परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में आप देखेंगे कि अंबानी खानदान हाथ में पूजा की थाल लिए मंगलमूर्ति की आरती कर रहा है। जबकि बाकी सभी सितारे हाथ जोड़े बप्पा की भक्ति में लीन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Nita Ambani Ganesh Chaturthi - फोटो : Amar Ujala
एक तस्वीर में नीता अंबानी बप्पा के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में श्लोका अपनी सास नीता अंबानी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट इस उत्सव में शरीक हुईं। 
 

4 of 5
Nira Ambani and Radhika Merchant - फोटो : Amar Ujala
सामन आई तस्वीर में राधिका नीता अंबानी के पास खड़ी हुई हैं और खिलखिलाती हुई दिखीं। इस तस्वीर में नीता राधिका का हाथ पकड़े हुए हैं। जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। एक तस्वीर में पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया। खास बात है कि श्लोका जहां आकाश अंबानी के साथ तो वहीं राधिका अनंत अंबानी के साथ नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबानी परिवार में गणपति उत्सव का आयोजन - फोटो : Social Media
इस दौरान सभी पारंपरिक परिधान में नजर आए। नीता अंबानी ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ हरे रंग का हार उन पर काफी जंच रहा था। नीता की तरह राधिका, ईशा और श्लोका ने भी आकर्षक ड्रेस पहनी हुई थी। अंबानी परिवार के घर पर हुए इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर के अलावा उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। 

यह भी पढ़ें;- गणेश उत्सव के रंग में डूबा पूरा अंबानी परिवार, रणबीर-आलिया समेत शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें