फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ईशा की शादी के लिए अंबानी परिवार ने खोला खजाना, 4 दिन लगातार यहां खिलाएंगे मुफ्त खाना

Fri, 07 Dec 2018 08:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को है। ऐसे में पूरा परिवार राजस्थान के उदयपुर में नजर आ रहा है। यहां इन्होंने 'अन्न सेवा' दी जिसमें वे 7 से 10 दिसंबर तक गरीब लोगों को दिन में तीन बार खाना खिलाएंगे। खबर है कि इस अन्न सेवा में तकरीबन 5100 लोगों का पेट भरा जाएगा। वहीं, 8 और 9 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन भी होने हैं।

विज्ञापन

2 of 5
mukesh ambani
अन्न सेवा के दौरान मुकेश और नीता अंबानी के साथ-साथ ईशा के सास-ससुर अजय और स्वाति पीरामल भी मौजूद थे। साथ ही ईशा और उनके मंगेतर आनंद भी यहां दिखाई दिए। अन्न सेवा कार्यक्रम चार दिन तक लगातार चलेगा। यह अन्न सेवा उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
यहां ईशा अंबानी की शादी की प्रीवेडिंग की भी तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि इधर 'स्वेदश बाजार' लगेगा जिसमें देश के कई क्षेत्रों से 108 भारतीय पारंपरिक क्राफ्ट और कला की प्रदर्शनी लगेगी। इस दौरान देशी और विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। 

4 of 5
mukesh ambani - फोटो : file photo
बता दें कि 'स्वदेश बाजार' भारतीय पारंपरिक कलाकारों का उत्साह बढ़ाने वाला विचार है खासतौर पर स्वेदशी क्राफ्ट के लिए जिसे कई सालों से रियालंस फाउंडेशन सपोर्ट कर रहा है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य स्वदेश बाजार का बड़े स्तर पर विस्तार करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani - फोटो : instagram
इस प्रदर्शनी में 30 प्रकार से भी ज्यादा कपड़ा और बुनाई की कलाकारी देखने को मिलेगी जो कांजीवरम, पटोला से होंगी। इसके साथ ही फोकटेल्स और स्थानीय कलाकार प्राचीन पेंटिंग जैसे गौंद, मधुबनी, फाड़, वर्ली और थंगका का चित्रण करेंगे। वहीं, देश के कई हिस्सों से बुनकर, कुम्हार और शिल्पकार अपनी कला और संस्कृति से इस प्रदर्शनी को और भी बड़ा बनाएंगे जो उनकी आजीविका का बड़ा सहारा बनेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें