फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आते ही वायरल हुआ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी का कार्ड, इस दिन होगी शादी

Sat, 10 Nov 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isha ambani
दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी इसी साल 12 दिसंबर को है। ईशा और उनके मंगेतर आनंद पीरामल मुंबई में ही ब्याह रचाएंगे। ऐसे में ईशा की शादी का डिजाइनर शादीकार्ड भी सामने आ गया है। इसी के साथ ईशा का शादीकार्ड सुर्खियों में आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं...चलिए देखते हैं आखिर क्या खास है ईशा के शादीकार्ड में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Isha Ambani wedding card - फोटो : twitter
ईशा का शादीकार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। बता दें कि शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani engagement party
बता दें कि इससे पहले भी शादी के कार्ड को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में सरस्वती माता की फोटो देखी गई थी लेकिन इस बार शादीकार्ड साक्षात रूप से सामने आया है। फूलों से सजे इस बॉक्स में साफ देखा जा सकता है कि जबकि पहला बॉक्स क्रीम, जबकि दूसरा डिब्बा लाइट पिंक रंग का है। 

4 of 5
isha ambani engagement party
गौरतलब है कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और पीरामल परिवार पहले ही एक संयुक्त बयान में कह चुका है 'हम ये बताते हुए बहुत खुश हैं कि ईशा और आनंद पीरामल की शादी इसी साल 12 दिसंबर को है जो कि हमारे निवास स्थान मुंबई में होगी। बता दें कि यह शादी भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार ही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Isha Ambani engagement
आखिर में बता दें कि इसी साल सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के लेक कोमो में सगाई हुई थी। इस जश्न में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह सगाई बेहद रॉयल तरीके से हुई थी। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें