Deepika and Ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने अपने फेसबुक पेज अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है। शादी का यह कार्ड सफेद और गोल्डन कलर का है। दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड पर लिखा है, 'इतने सालों में आपने जो हमें प्यार...दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।'