फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं श्लोका मेहता, जानें कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू

Sat, 09 Mar 2019 01:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अब से कुछ ही घंटों बाद हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लेंगे। आकाश अंबानी के बारे में सभी जानते हैं लेकिन श्लोका मेहता के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं श्लोका मेहता जो अंबानी खानदान की बहू बनने वाली हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
श्लोका मेहता - फोटो : social media
श्लोका पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं फिलहाल वह हीरे के कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। हीरा कारोबारी अरुण रसेल मेहता रोजी ब्लू डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। रसेल मेहता के दो बेटे और एक बेटी हैं। तीन बच्चों में श्लोका सबसे छोटी हैं। श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
श्लोका मेहता - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्लोका की अनुमानित कमाई लगभग 120 करोड़ रुपए है। श्लोका ने अपनी पढ़ाई धीरुभाई अंबानी स्कूल से की। वो अमेरिका के कैंब्रिज स्कूल में अंग्रेजी की टॉपर रही हैं। बिजनेस के अलावा श्लोका कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। 

4 of 5
akash and shloka
रसेल की कंपनी हीरा बनाने वाली दुनिया की 6ठी सबसे बड़ी कंपनी है। रोजी ब्लू डायमंड्स के भारत में कुल 36 स्टोर हैं। इसके अलावा कंपनी इजराइल, अमेरिका, जापान, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में अपना बिजनेस करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akash and shloka
श्लोका एक संयुक्त परिवार में साउथ मुंबई में रहती हैं। उनके दादा अरुण कुमार रमणिकलाल एम 'बी अरुणकुमार कंपनी' के सह संस्थापकों में से एक हैं। कंपनी की स्थापना साल 1960 में हुई थी। बता दें कि शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। इस मौके पर ना केवल जियो वर्ल्ड सेंटर बल्कि अंबानी का निवास एंटीलिया ग्रैंड तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें