फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता को ब्याहने के लिए ऐसे बन-ठन के निकले थे मुकेश अंबानी, पहली बार देखें 34 साल पुराना वेडिंग एलबम

Fri, 19 Apr 2019 03:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mukesh ambani
कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है । ये कहावत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पर बिल्कुल फिट होती है । ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आज मुंकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं तो उसका श्रेय नीता अंबानी को जाता है । आज मुकेश अंबानी अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
mukesh ambani
इस मौके पर हम आपको मुकेश और नीता अंबानी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं । साथ ही उनकी उस वक्त की तस्वीरें भी दिखाते हैं जब मुकेश और नीता दूल्हा-दुल्हन बने थे । नीता-मुकेश की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है । अपनी लव स्टोरी का जिक्र मुकेश और नीता ने एक इंटरव्यू में किया था । 
विज्ञापन

3 of 7
nita ambani
उस वक्त नीता सिर्फ 20 साल की थीं और मुकेश 21 के । मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी को नीता बहुत पसंद थीं । उन्होंने नीता को अपने घर की बहू बनाने के बारे में सोच लिया था । नीता और मुकेश ने एक-दूसरे से मुलाकात की। एक बार नीता और मुकेश कार में कहीं जा रहे थे । उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । 

4 of 7
mukesh ambani
कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी । मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़वाई । 
विज्ञापन

5 of 7
mukesh ambani
इसके बाद नीता ने मुकेश से पूछा कि अगर मैं ना कहती तो क्या तुम मुझे कार से उतार देते । तब मुकेश ने कहा, 'नहीं, मैं ऐसा कभी नहीं करता । मैं तुम्हें घर छोड़कर आता ।' इसके बाद मुकेश और नीता की शादी हुई । मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की भी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें हमारे हाथ लगी हैं । 
विज्ञापन

6 of 7
nita ambani
फेरों के समय नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं । नीता और मुकेश की शादी 1985 में हुई थी । एक इंटरव्यू में नीता ने बताया था, 'मेरी और मुकेश की परवरिश एक मिडिल क्लास ज्वॉइंट फैमिली में हुई । हमारे संस्कार और संस्कृति भी वैसे ही थे । हमने अपने बच्चों को भी यही सीख दी । हमारे बच्चे मेरे और मुकेश के माता-पिता को देखते हुए बड़े हुए हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mukesh ambani
'मेरे पैरेंट्स सांताक्रूज में रहते थे । उनके नाना-नानी के यहां जाने के लिए मैं अपने बच्चों को लेकर चर्चगेट तक जाती थी और वहां से ट्रेन पकड़ती थी । जब मेरी मां अहमदाबाद से आती थी तो तीनों बच्चों को गुजरात मेल ट्रेन से वहां ले जाती थी । मेरे बच्चों ने लोकल ट्रांसपोर्ट में भी सफर किया है । मेरे ख्याल से बच्चों का जमीन से जुड़ा रहना जरूरी है । यहां तक कि वे अपना कमरा भी खुद साफ करते थे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें