मोहम्मद उमर मुकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पहली ही फिल्म से मुकरी ऐसे छाए कि हर निर्माता के दिलो-दिमाग पर उनका नाम था। मुकरी ने शराबी, नसीब, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, महान, कुली, अमर अकबर एन्थनी में मुकरी ने जो काम किया उसने उनको अमर कर दिया है। वह अमिताभ बच्चन के भी पसंदीदा सह कलाकार रहे हैं। दोनों ने एकसाथ 10 फिल्मों में काम किया। कहा तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन ने मुकरी से लोगों को हंसाने के गुर सीखे थे।