पुणे से मुंबई आने के बाद मुग्धा ने कई ऐड फिल्म में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली मधुर भंडाकर की फिल्म 'फैशन' से। 'फैशन' में मुग्धा के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। इसके बाद मुग्धा ने 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'विल यू मैरी मी' 'हीरोइन' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में भी काम किया।