शाहरुख खान, मिस मार्वल
- फोटो : social media
ऐसे हुई शाहरुख की एंट्री
मिस मार्वल के दूसरे एपिसोड में ही कमला को अपने सीनियर से प्यार हो गया है, जिसका नाम कामरान है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में कमला और कामरान की दोस्ती हो जाती है, जिसकी वजह शाहरुख खान के लिए दोनों का प्यार होता है। दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत बॉलीवुड फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमती है। कमला, कामरान से पूछती है क्या उसने बॉलीवुड फिल्में देखी हैं। कामरान, बड़ी दिलचस्पी लेकर इसका जवाब देता है। वह बोला,'हां, लेकिन सिर्फ बेहतरीन फिल्में जैसे बाजीगर।' इसके बाद दोनों 'डीडीएलजे' के बारे में बात करती हैं और यही बातचीत इस एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाती है। दोनों के बीच दोस्ती की कड़ी बन किंग खान फरहान अख्तर और फवाद खान की एंट्री से पहले सारी लाइमलाइट चुरा ले गए।