फिल्म इंडस्ट्री से एक और मौत की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। फिल्म एमएस धोनी में एक्टिंग कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले संदीप ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। आगे पढ़िए संदीप ने वीडियो में क्या कहा था।
विज्ञापन
2 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"हैलो नमस्कार, मैं हूं संदीप नाहर। आप लोगों ने मुझे 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा होगा, जिसमें मैं छोटू भईया के किरदार में था। और आज ये वीडियो बनाने का बड़ा मकसद है। वैसे तो आप लोगों को सुनकर बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन जीवन में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, कई सारी दिक्कतें हैं...लेकिन मैं आज मानसिक रूप से थोड़ा स्थिर नहीं हूं।"
विज्ञापन
3 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"स्थिर इसलिए नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे का कारण है मेरी पत्नी कंचन शर्मा। हो क्या रहा है कि पिछले डेढ़ दो साल से मैं एक ट्रॉमा में जी रहा हूं। मैं उसे समझा-समझा कर थक गया हूं। वो हमेशा अतीत की बातें करती है, हमेशा लड़ती है, साल के 365 दिन में 200 बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। मर जाउंगी, तुझे फंसा दूंगी, तेरी खानदान को फंसा दूंगी...इनसब बातों को सुनसुनकर मैं इरिटेट हो गया हूं।"
4 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"वो मेरे परिवार से नफरत करती है, मेरी मां को गालियां देती है। ऐसा समय आ गया है कि मैं अपने परिवारवालों का फोन नहीं उठा पाता उसके सामने। बहुत सारी चीजें इतनी खराब हो चुकी हैं कि मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। बहुत सी चीजों का दबाव होता है जिंदगी में, काम का स्ट्रेस तो ले भी सकते हैं लेकिन औरत का स्ट्रेस नहीं।"
विज्ञापन
5 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"वो बहुत सारी ऐसी बातें बोल देती है, जो है ही नहीं। मेरा नाम किसी के भी साथ जोड़ देती है। बीते दो साल से हमलोग 24 घंटे साथ में रहते हैं, लेकिन इस शक का कोई इलाज नहीं है। ये हर चीज पर शक करती है लड़ती है। और इस चक्कर में कई रातें खराब होती हैं।"
विज्ञापन
6 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"अभी बीते महीने वो घर से भाग गई थी। इनसब कामों में इसकी मां इसका बहुत साथ देती है। इसकी दो बहनों की भी लव मैरिज हुई है, तो इसकी मां दोनों जीजा को भी इनसब में शामिल कर लेती हैं। मुझे कई तरह की धमकियां देती हैं। हर बात पर अपनी बेटी को बोलती है जाकर पुलिस को शिकायत कर दो...किस बात पे? फेक चीजों पे। झूठ बोलकर।"
विज्ञापन
7 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"कंचन का एक पूर्व प्रेमी था जिसके साथ वो छह साल तक रिलेशन में थी। उसे भी झूठे केसों में अंदर करवाया। इसमें भी इसकी मां शामिल थी। ये लोग मेरे साथ भी यही करना चाह रहे हैं। इसी जिद्द की वजह से इसने मुझसे शादी की। मैंने तरस खाकर इससे शादी की थी।"
8 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"2019 में हमने शादी को लेकर बात की थी कि हम शादी भले ही कर रहे हैं, लेकिन किसी से कुछ नहीं बताएंगे। अगर जम गई तो चलाएंगे वरना अलग हो जाएंगे। फिल हमारी नहीं बनी आपस में। इसके बाद कोरोना के कारण मैं घर गया था। इस दौरान इस लड़की ने मेरे घर आने की बात की। इसे उस समय मैरिज सर्टिफिकेट चाहिए था। घर वालों ने इसका अच्छे से स्वागत किया। लेकिन आते ही इसने पांच-छह बार कलेश कर दिया। इसके बाद और भी कई छोटी-छोटी बातों पर इसने बहुत कलेश किया।"
9 of 11
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"मुझे लगा कि परिवार के कारण यह ऐसा कर रही है तो मैं उसे लेकर मुंबई आ गया। मुंबई में भी इसका यही रवैया था। शादी का सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी इसे सिक्योरिटी महसूस नहीं हो रही है और यह हर जगह से मुझे टॉर्चर कर रही है। बस मैं एक बात बोलना चाहता हूं कि अगर मैं कोई गलत कदम उठाता हूं...तो मेरे जाने के बाद कभी भी ये मेरे घरवालों को परेशान न करे।"
10 of 11
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"ये मेरे परिवारवालों से बहुत नफरत करती है, तो उनपर कोई गलत केस न करे। मेरे जाने के बाद मैं अपनी बुलेट डैडी को देना चाहता हूं और अपनी चेन मां को। मेरे जाने के बाद कोई कंचन कुछ मत कहना क्योंकि वो ठीक है, बस उसका गुस्सा खराब है। मैं बस चाहता हूं कि उसे अपनी गलती का एहसास हो।"
"मेरे बाद अगर कोई इससे शादी-वादी करता है तो इसके दिमाग का इलाज जरूर करवा देना क्योंकि ये सामान्य लड़कियों जैसी है ही नहीं। मैंने भी जिंदगी में कई लोग देखे हैं लेकिन इसके जैसा ट्रॉमा कोई नहीं देता। "