मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
कैप्शन ने खींचा ध्यान
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है 'मैं अपने छोटे रूप को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उसने कभी हार नहीं मानी। मेरी याददाश्त की गलियों में एक छोटी सी सैर।' अभिनेत्री के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उनकी तस्वीरें संघर्ष के दिनों की हैं।
टीवी में कमाया नाम
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर महाराष्ट्र के धुले में पैदा हुईं। टीवी में अभिनय करने के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी। सबसे पहले उन्हें शो 'मुझसे कुछ कहती, ये खामोशियां' में देखा गया। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं।