बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साल 2019 में हिट मशीन साबित हुए हैं। अक्षय ने एक बाद एक कई हिट फिल्में दी और साथ ही साथ 2020 के लिए भी अपनी फिल्मो का एलान करना शुरू कर दिया। अक्षय ने अपने लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इस बीच अब अक्षय की जोड़ी एक ऐसी अभिनेत्री के साथ बनने जा रही है जिसके साथ अक्षय कभी ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं।