मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को दमदार कंटेंट की वजह से लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। हालांकि,वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं। Filmy Wrap: तापसी ने किया हिंदू धर्म का अपमान और पुष्पा 2 में बॉलीवुड की एंट्री? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की ओपनिंग धीमी रही। फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, अच्छा कंटेंट होने की वजह से फिल्म ने दूसरे दिन टिकट खिड़की पर रफ्तार पकड़ ली। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 26 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 89 लाख और चौथे दिन 91 लाख का बिजनेस किया। Karan Johar: बिना आईडी दिखाए एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे थे करण जौहर, सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर हुए ट्रोल