फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल बाद 'सोनपरी' की 'सोना आंटी' दिखने लगीं ऐसी, जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक किस्से

Fri, 21 Jun 2019 04:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mrinal singh - फोटो : social media
सीरियल सोनपरी (2000) से दर्शकों का दिल जीतने वालीं मृणाल कुलकर्णी का जन्म 21 जून 1971 को पुणे में हुआ था। सीरियल के अलावा मृणाल कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछले काफी समय से मृणाल पर्दे पर नहीं दिखी हैं ऐसे मेें चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं कि आखिर आजकल ये एक्ट्रेस क्या कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
mrinal kulkarni - फोटो : social media
मृणाल ने 16 साल की उम्र में मराठी टीवी सीरियल स्वामी से डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने पेशवा माधोराव की पत्नी रमाबाई पेशवा का किरदार निभाया था। छोटी उम्र से एक्टिंग के बावजूद मृणाल को एक्टिंग में कुछ खास रुचि नहीं थी। पहले वो अपनी पढ़ाई खत्म करना चाहती थीं। इसी बीच उन्हें लगातार एक्टिंग के ऑफर आ रहे थे। साल 1994 में मृणाल ने एक्टिंग के क्षेेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचा।
विज्ञापन

3 of 5
mrinal kulkarni - फोटो : file photo
मृणाल ने कई सीरियल में काम किया। इनमें श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, द्रौपदी, हसरतें, मीराबाई, टीचर, स्पर्श और सोनपरी मुख्य हैं। सीरियल के अलावा मृणाल विज्ञापन जगत का भी एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। नतीजा रहा कि मृणाल को कई बॉलीवुड फिल्मों में रोल ऑफर हुए।

4 of 5
mrinal kulkarni - फोटो : file photo
बॉलीवुड की बात करें तो मृणाल ने आशिक, कुछ मीठा हो जाए, मेड इन चाइना और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी फिल्में कीं। मृणाल ने डायरेक्शन के क्षेत्र में भी डेब्यू किया। उन्होंने पहली मराठी फिल्म प्रेम मांझे प्रेम मांझे प्रेम आस्था (Prem Mhanje Prem Mhanje Prem Asta) डायरेक्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mrinal kulkarni - फोटो : file photo
मृणाल ने ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद ही अपने करीबी दोस्त रुचिर कुलकर्णी संग शादी के बंधन में बंध गईं। मृणाल अब पर्दे पर कम ही दिखती हैं। उन्होंने साल 2018 में आखिरी मराठी फिल्म ये रे ये रे पैसा (Ye Re Ye Re Paisa) की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें