फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मि. इंडिया' से स्टार बनी थी नन्ही 'टीना', अब कर रही है ये काम

Sun, 28 May 2017 10:09 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर के साथ छोटी टीना यानि हुजान खोदाइजी
क्या आपको फिल्म 'मि.इंडिया' की वो टीना नाम की छोटी सी बच्ची याद है जो अनिल कपूर और श्रीदेवी की जान थी ? टीना का किरदार निभाने वाली इस बच्ची का नाम है हुजान खोदाइजी। हुजान अब बड़ी हो चुकी हैं और काफी हॉट भी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हुजान खोदाइजी
आप सभी ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' जरूर देखी होगी और सभी को याद भी होगा कि मिस्टर इंडिया बने अनिल कपूर श्रीदेवी के साथ मिलकर किस तरह अनाथ बच्चों की देखभाल करते हैं और उन्हें विलेन से बचाते हैं।

फिल्म में बहुत सारे बच्चे थे लेकिन एक बच्ची थी जो बहुत स्पेशल थी। अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ साथ डायरेक्टर शेखर कपूर की जान भी उसमें बसती थी।
विज्ञापन

3 of 8
हुजान खोदाइजी
बच्ची का नाम था टीना।  श्रीदेवी और फिल्म के बाकी सभी मेंबर्स को टीना से इस कदर लगाव था कि एक सीन के दौरान जब टीना को ताबूत में लिटाया गया तो श्रीदेवी सहित सभी लोग रोने लगे।

क्या था पूरा किस्सा ? जानिए अगली स्लाइड में - 

4 of 8
हुजान खोदाइजी
सीन के मुताबिक, टीना की मौत के बाद उसे ताबूत में लिटाना था और बाकी बच्चों को उस पर फूल चढ़ाने थे। शूट शुरू हुआ..टीना को ताबूत में लिटा दिया गया और बच्चे बारी-बारी से आकर टीना के ऊपर फूल चढ़ाने लगे, लेकिन हर बार टीना और सभी बच्चे हंस पड़ते और शूट खराब हो जाता। निर्देशक शेखर कपूर को कुछ समझ नहीं आ रहा था। आखिरकार जैसे तैसे टीना को शेखर कपूर ने एक प्लान बनाकर सुला दिया। जब टीना सो गई तो शूट शुरू हुआ।

लेकिन ये क्या...जैसे ही बच्चे ताबूत में सोती हुई टीना पर फूल चढ़ाने आए वो रोने लगे। टीना को ऐसे देख सभी का दिल पसीज उठा। श्रीदेवी भी खुद को रोक नहीं पाईं और रोने लगीं। उनसे टीना को ऐसे रूप में देखा नहीं गया।
विज्ञापन

5 of 8
हुजान खोदाइजी
ये हुजान खादाइजी का की मासूमियत का ही कमाल था कि उन्होंने टीना के किरदार को ऐसा गढ़ा कि हर कोई उनका कायल हो गया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये टीना कौन है और कहां है ? टीना का किरदार निभाने वाली इस बच्ची का नाम है हुजान खोदाइजी। हुजान अब बड़ी हो चुकी हैं और काफी ग्लेमरस भी हो चुुकी है।
विज्ञापन

6 of 8
हुजान खोदाइजी
इस फिल्म ने हुजान को काफी लोकप्रियता दिलाई। फिल्म में और भी बच्चे थे लेकिन टीना के किरदार में हुजान और उनकी मासूमियत के आगे सभी फीके पड़ गए। खास बात तो ये है कि इस फिल्म में आफताब शिवदासानी भी थे, लेकिन चाइल्ड एक्टर के तौर पर वो भी वैसी छाप नहीं छोड़ पाए जैसी हुजान ने छोड़ी।
विज्ञापन

7 of 8
हुजान खोदाइजी
लेकिन आज हुजान खोदाइजी का दूर-दूर तक फिल्मों से कोई नाता नहीं है और ना ही इसमें आने का उनका ख्वाब है। शायद इसीलिए पहली फिल्म के बाद ही हुजान फिल्मों से गायब हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुजान खोदाइजी 'मिस्टर इंडिया' के रिलीज होते ही चैन्नई चली गईं। उसके बाद उन्होंने इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि लोग उन्हें खोज रहे होंगे।
विज्ञापन

8 of 8
हुजान खोदाइजी
आज हुजान खोदाइजी मार्केटिंग के फील्ड में नाम कमा रही हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक वो लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं। बेशक हुजान खोदाइजी अब फिल्मों ना लौटना चाहती हों लेकिन उनकी वो मासूम मुस्कान आज भी कायम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें