फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं Mr Bean, लग्जरी गाड़ियों समेत आलीशान बंगले के हैं मालिक

Mon, 02 Mar 2020 07:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mr. Bean - फोटो : ट्विटर
रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) वो शख्स जिसे लोग मिस्टर बीन के नाम से ज्यादा पहचानते हैं। 90 के दशक का हर एक बच्चा 'मिस्टर बीन' का फैन था। लगभग 5 साल तक चले इस शो और मिस्टर बीन के लिए लोगों की दीवानगी सर चढ़कर बोलती थी। 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं। आइए आज बात करते हैं उनके लाइफस्टाइल पर।
विज्ञापन

2 of 5
Mr. Bean - फोटो : ट्विटर
रोवन एटकिंसन के अभिनय से सभी प्रभावित रहे हैं। यहां तक की बैटमैन के एक्टर क्रिस्चियन बेल (Christian Bale) ने तो एक्टिंग की शुरुआत ही उनसे प्रेरणा लेकर की। क्रिस्चियन ने रोवन से कम उम्र में ही अभिनय की कला को सीखा। डरहम में पैदा हुए रोवन ने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की।
विज्ञापन

3 of 5
mr bean
मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन 8 हजार करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। रोवन को एक्टिंग के लिए युनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' के खिताब से नवाजा था।

4 of 5
mr bean
मिस्टर बीन को महंगी गाड़ियां रखने को बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार मैकलोरेन एफ1 भी है। 1990 के शुरुआती दौर की बात करें तो मैकलोरेन एफ1 की कीमत थी 5 लाख 40 हजार यूरो। वहीं अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए तकरीबन 80 से 100 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mr bean
14 एपिसोड के बाद ‘मिस्टर बीन’ (शो) तो खत्म हो गया, लेकिन याद में रह गए रोवन एटकिंसन। टाइम बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब। आखिरी बार मिस्टर बीन अपनी मौत की अफवाह को लेकर चर्चा में आए थे।मिस्टर बीन, रोवन एटकिंसन और रिचर्ड कर्टिस द्वारा निर्मित एक ब्रिटिश सिटकॉम था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें