मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर 2021 में, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी। इस नोट में लिखा था, "एक सपना, जिसका पीछा दो दिलों द्वारा किया गया था। प्रस्तुत है शरण शर्मा द्वारा निर्देशित 'मिस्टर एंड मिसेज माही'। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।