एक्टर ऋतिक रोशन बॉलीवुड में तीन दशकों से हैं और इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और अवॉर्ड जीते, लेकिन अपने करियर में उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं जिन पर उन्हें खुद भी अफसोस होता होगा। आइए डालते हैं एक नजर ऋतिक की उन फिल्मों पर जो उनके करियर के लिए सही साबित नहीं हुईं।
विज्ञापन
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
2 of 9
सबसे पहले बात 2000 में आई फिल्म 'फिजा' की। इस फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसा किरदार निभाया जिसमें वो 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में लापता होने के बाद आतंकवादी बन जाता है। फिल्म में ऋतिक के अलावा करिश्मा कपूर भी थीं जो ऋतिक की बहन के किरदार में दिखीं। फिल्म की कहानी अच्छी थी पर शायद दर्शकों को ये फिल्म रास नहीं आई।
विज्ञापन
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
3 of 9
इसके बाद 2001 में आई सुभाष घई की फिल्म 'यादें' का भी यही अंजाम हुआ। फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी थी। दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया और इस दौरान उनके अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
4 of 9
'आप मुझे अच्छे लगने लगे' फिल्म 'कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की दूसरी फिल्म थी। फिल्ममेकर ने इसमें ऋतिक और अमिषा की पहली फिल्म की सफलता को दोहराने की कोशिश की लेकिन असफलता ही मिली क्योंकि फिल्म नहीं चली। 2002 में आई इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
5 of 9
'ना तुम जानो ना हम' साल 2002 में आई थी जिसमें ऋतिक और ऐशा देओल लीड रोल में थे। साथ में सैफ अली खान भी थे लेकिन ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली और ना ही ऋतिक और ऐशा की केमेस्ट्री को पसंद किया गया।
विज्ञापन
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
6 of 9
2002 में ही ऋतिक की एक और फिल्म आई 'मुझसे दोस्ती करोगे', लेकिन वो भी फ्लॉप ही साबित रही। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट रानी मुखर्जी और करीना कपूर थीं। फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। यानि 2002 में आईं ऋतिक की तीनों फिल्में ठंडी साबित हुईं।
विज्ञापन
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
7 of 9
इसके बाद 2003 में उन्होंने सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म की 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इस फिल्म का भी बुरा हश्र हुआ। फिल्म में ऋतिक के साथ करीना कपूर की जोड़ी थी और अभिषेक बच्चन भी खास भूमिका में थे। लेकिन ना तो फिल्म किसी को पसंद आई और ना ही केमेस्ट्री, लिहाजा ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
8 of 9
- फोटो : self
इसके बाद 2010 में आई फिल्म 'काईट्स' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट हॉलावुड हीरोइन बारबरा मोरी थीं। इस दौरान ऋतिक और बारबरा के अफेयर के खूब चर्चे उड़े लेकिन उनका भी फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि इसके गाने खूब हिट रहे।
अपनी इन 8 फिल्मों को याद भी नहीं रखना चाहेंगे ऋतिक
9 of 9
- फोटो : self
कुछ ऐसा ही हाल पिछले साल आई उनकी फिल्म 'मोहेनजोदड़ो' का भी रहा। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में न्यूकमर पूजा हेगड़े थीं। लेकिन ना तो ये फिल्म किसी को पसंद आई और ना ही पूजा हेगड़े के साथ ऋतिक की जोड़ी। और अब इसी हफ्ते ऋतिक की फिल्म 'काबिल' रिलीज होने जा रही है जिसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। इसी के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' भी रिलीज होगी। देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है।