फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender: दिसंबर में रिलीज हुई इन फिल्मों जमकर उड़ा गर्दा, इस अभिनेता के लिए सबसे लकी रहा साल का आखिरी महीना

Thu, 26 Dec 2024 06:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender: दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों ने अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन दिया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर का महीना फिल्मों के लिए हमेशा ही खास रहा है। यह वो वक्त होता है जब दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने को मिलती हैं। इस ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 है। इलस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म हिंदी में 700 करोड़ क्लब और सभी भाषाओं में मिलाकर ओवरऑल 1100 करोड़ क्लब की शुरुआत कर चुकी है। दर्शकों को पुष्पा 2 इतनी पसंद आ रही है कि फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 'पुष्पा 2' का यह प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब दिसंबर में रिलीज हुई किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों ने साल के आखिरी महीने में आकर जबर्दस्त सफलता प्राप्त की है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
यह भी पढ़ें- Shruti Haasan: श्रुति हासन की बदल गई जिंदगी, जब मिली बॉलीवुड के एक नामी स्टार की सलाह
विज्ञापन

2 of 7
एनिमल - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga
एनिमल
रिलीज डेट: 1 दिसंबर 2023
स्टार कास्ट: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 553.87 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने दिसंबर में रिलीज होकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया। रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी ने इस फिल्म को और भी ज्यादा खास बना दिया था। फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स प्राप्त किया। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी। यही वजह है कि दर्शकों को एनिमल अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही।
विज्ञापन

3 of 7
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
दंगल
रिलीज डेट: 23 दिसंबर 2016
स्टार कास्ट: आमिर खान, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 387.38 करोड़ रुपये
आमिर खान की फिल्म दंगल ने दिसंबर 2016 में रिलीज होकर पूरी दुनिया में धूम मचाई थी। यह फिल्म कुश्ती पर आधारित थी। इसमें आमिर खान ने गीता और बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि चीन जैसी विदेशी बाजारों में भी अच्छा कलेक्शन किया। दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए। भारत में इस फिल्म ने 387.38 करोड़ का कारोबार किया। 

4 of 7
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके
रिलीज डेट: 19 दिसंबर 2014
स्टार कास्ट: आमिर खान, अनुष्का सेन, संजय दत्त
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 340.80 करोड़ रुपये
पीके को दिसंबर 2014 में रिलीज किया गया था और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही। आमिर खान की यह फिल्म एक दूसरे ग्रह से आए शख्स की कहानी थी जो अपने घर वापस लौटना चाहता है। फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। फिल्म ने बड़े पैमाने पर कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
रिलीज डेट: 20 दिसंबर 2013
स्टार कास्ट: आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 284.27 करोड़ रुपये
धूम 3 एक और फिल्म थी जिसने दिसंबर में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म सीरीज धूम का हिस्सा थी। आमिर खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की और यह आमिर खान की एक और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। धूम 3 ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन

6 of 7
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
रिलीज डेट: 25 दिसंबर 2009
स्टार कास्ट: आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 202.47 करोड़ रुपये
थ्री इडियट्स भी इस लिस्ट में शामिल है। दिसंबर में रिलीज हुई यह फिल्म भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई। आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन की तिकड़ी ने इस फिल्म को बेहद खास बना दिया। यह फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली पर किया गया एक प्रकार का व्यंग्य था। इसकी कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया। थ्री इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
रिलीज डेट: 25 दिसंबर 2008
स्टार कास्ट: आमिर खान, असिन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 114 करोड़ रुपये
गजनी ने दिसंबर 2008 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आमिर खान ने इसमें एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जिसे अपनी याददाश्त खोने के बाद भी बदला लेना होता है। इस फिल्म ने एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी डोज दर्शकों को दिया गया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही थी। गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। यह आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें