ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पुख्ता पहचान बनाई है। आज कांस तक उनके जलवों और खूबसूरती के चर्चे होते हैं। ऐश्वर्या सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बेशक आजकल ऐश्वर्या कम ही फिल्में करती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास फिल्म ऑफरों की बाढ़ हुआ करती थी।
शायद उसी चक्कर में ऐश्वर्या अपने करियर में ऐसी गलतियां कर बैठीं जिसका उन्हें आज भी मलाल होता होगा। उन्होंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कीं जो बाद में जबरदस्त हिट हुईं।
एक नजर ऐसी ही कुछ फिल्मों पर जिन्हें ऐश्वर्या ने कर दिया था रिजेक्ट:
विज्ञापन
2 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय को सबसे पहले फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ऑफर हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। पहले ये फिल्म ऐश्वर्या को ऑफर की गई थी लेकिन उस वक्त ऐश्वर्या एक वक्त पर चार-चार फिल्में कर रहीं थीं। इसकी वजह से उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया। बाद में ये फिल्म करिश्मा कपूर को मिल गई।
विज्ञापन
3 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
शायद ही लोगों को पता हो कि करण जौहर अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी वाले टीना के किरदार के लिए ऐश्वर्या को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के चलते ये फिल्म करने से मना कर दिया। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसने काजोल और रानी मुखर्जी के करियर की कायापलट ही कर दी।
4 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
इसके बाद ऐश्वर्या को शाहरुख के साथ फिल्म 'चलते चलते' में काम करने का मौका मिला। ऐश्वर्या ने ये फिल्म साइन भी कर ली थी लेकिन कहा जाता है कि उस वक्त सलमान के सेट पर आकर हंगामा मचाने के बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह रानी मुखर्जी को साइन कर लिया।
विज्ञापन
5 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म 'वीर जारा' भी पहले ऐश्वर्या राय को ही ऑफर हुई थी लेकिन किन्ही वजहों से उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इस फिल्म में उन्हें प्रीति जिंटा वाला किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
6 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन वाला रोल पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था लेकिन ऐश्वर्या ने ना जाने क्या सोचकर ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।
विज्ञापन
7 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा का देसी गर्ल वाला रोल ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था ? हो सकता है ऐश्वर्या ने बिकनी के चलते इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया हो। वैसे ये भी कहा गया कि डेट्स की वजह से उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल लीड रोल में थे।
8 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'अशोका' के लिए भी पहली पसंद थीं लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया जिसके बाद ये रोल करीना कपूर को मिला।
9 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में ग्रेसी सिंह का किरदार पहले ऐश्वर्या को ही मिला था।
10 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
'ब्लफमास्टर' भी पहले ऐश्वर्या के पास गई लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल प्रियंका चोपड़ा को मिल गया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में थे।
11 of 16
ऐश्वर्या राय
सिर्फ 'दोस्ताना' और 'ब्लफमास्टर' ही नहीं ऐश्वर्या ने फिल्म 'वक्त' को भी करने से मना कर दिया था जिसके बाद ये फिल्म भी प्रियंका के पास गई।
12 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऋतिक रोशन के साथ 'धूम 2' में धमाल मचाने वाली ऐश्वर्या को उनके साथ फिल्म 'कृष' में भी काम करने का मौका मिला था, लेकिन ऐश ना जाने क्या सोच रहीं थीं कि उन्होंने ये फिल्म भी रिजेक्ट कर दी। ये रोल बाद में प्रियंका चोपड़ा को मिला।
13 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म 'बाबुल' में रानी मुखर्जी वाले रोल के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे।
14 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
'कॉरपोरेट' में बिपाशा बसु वाला किरदार पहले ऐश्वर्या के लिए था, लेकिन ऐश ने किसी वजह से ये फिल्म नहीं की।
15 of 16
ऐश्वर्या राय बच्चन
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'नमस्ते लंदन' में कैटरीना कैफ वाला रोल पहले ऐश्वर्या को दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसे मना करने के बाद ऐश्वर्या को पछतावा तो जरूर हुआ होगा क्योंकि ये फिल्म ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर रही बल्कि इसने कैटरीना और अक्षय की जोड़ी को भी पॉपुलर जोड़ी बना दिया।
'सांवरिया' ऐसी फिल्म बन सकती थी जो ब्रेक-अप के बाद ऐश्वर्या और सलमान को साथ ला सकती थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर और सलमान खान थे, लेकिन ऐश्वर्या ने ये फिल्म करने से मना कर दिया जिसके बाद रानी को उस रोल के लिए साइन किया गया।