डर- अंग से अंग लगाना
- फोटो : सोशल मीडिया
डर
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक डर मूवी आज भी उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है। 1993 में बनी यह थ्रिलर फिल्म यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और निर्मित है। फिल्म में शाहरुख खान बतौर विलेन नजर आए हैं। जबकि सनी देओल, जूही चावला, अनुपम खेर, तनवी आज़मी समेत अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई दिए। फिल्म में होली के गीत 'अंग से अंग लगाना' में जूही चावला, सनी देओल, अनुपम खेर होली खेलते नजर आए हैं। वहीं, गाने के अंत में शाहरुख खान की एंट्री फिल्म में एक नया मोड़ लेती है। होली के दौरान चेहरे पर रंग लगाए शाहरुख जूही को गुलाल लगाते हैं, जिसके बाद कहानी में खतरनाक मोड़ देखने को मिलता है। फिल्म में शाहरुख एक सनकी आशिक में किरदार में नजर आए हैं, जो जूही चावला से एक एकतरफा प्यार करता है।