हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा का टीजर सामने आया है। टीजर के सामने आने के साथ ही इसकी रिलीज की डेट पर घोषित हो चुकी है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में यह फिल्म 22 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए एक्टर 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में आई फिल्म संजू में नजर आए थे। हालांकि रणबीर कपूर इस साल फिल्मों में वापसी करने वाले अकेले कलाकार नहीं है। रणबीर के अलावा कई बड़े सितारे एक बार फिर लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
शाहरुख खान
आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। शाहरुख फिल्म पठान से एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, जिसे इसी साल रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगी।