फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: 'पठान' को मिला गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा फायदा, अक्षय कुमार की इतनी फिल्में हुईं रिलीज

Sun, 26 Jan 2025 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर चुकी है। वहीं, अब तक 'स्काई फोर्स' को जोड़कर इस खास मौके पर अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2025 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की यह फिल्म ठीक-ठाक शुरुआत करने में सफल रही है। खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस के आस-पास अक्षय कुमार की अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 26 जनवरी के आस-पास रिलीज होने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन हमेशा एक दिलचस्प चर्चा का विषय रहा है। आज हम ऐसी ही पिछले 10 वर्षों की कुछ फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालेंगे... 
विज्ञापन

2 of 10
जय हो - फोटो : एक्स
जय हो (2014)
सलमान खान की फिल्म 'जय हो' ने 2014 में जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को गणतंत्र दिवस के आस-पास रिलीज करना सलमान का रणनीतिक कदम था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिल्म ने भारत में कुल 117.2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

3 of 10
बेबी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बेबी (2015)
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले यानी 23 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म आतंकवाद और इंटेलिजेंस मिशन पर आधारित थी। दर्शकों ने इसे काफी सराहा था। भारत में फिल्म की कमाई 95.57 करोड़ रुपये ही रही थी, जिसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

4 of 10
एयरलिफ्ट - फोटो : यूट्यूब
एयरलिफ्ट (2016)
अक्षय कुमार की यह फिल्म 2016 में गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल भी रही थी। इसने भारत में 128.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म में निम्रत कौर भी नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 10
ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी - फोटो : ट्विटर @taran_adarsh
काबिल (2017)
ऋतिक रोशन और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'काबिल' ने 25 जनवरी 2017 को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने भारत में 104.34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन

6 of 10
रईस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रईस (2017)
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' भी 'काबिल' के साथ ही रिलीज हुई थी। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी नजर आई थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म ने भारत  में 138.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के संवाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन

7 of 10
पद्मावत - फोटो : यूट्यूब
पद्मावत (2018)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। भारत में फिल्म की कमाई 302.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

8 of 10
'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मणिकर्णिका (2019)
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' भी गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 98.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बड़े बजट की वजह से यह फिल्म इस फिल्म के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना गया।

9 of 10
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान (2023)
शाहरुख खान की 'पठान' ने 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री ली थी। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख ने इस फिल्म से धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 543.09 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

10 of 10
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर (2024)
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' भी गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म का बजट काफी ज्यादा था। इस वजह से इसके कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना गया। फिल्म ने भारत में 212.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें