वक्त के साथ भारतीय सिनेमा की तस्वीर भी अब काफी हद तक बदल चुकी है। पहले के समय में केवल नायकों को खास ध्यान में रखकर फिल्में बनाई जाती थीं, लेकिन 21वीं सदी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर आधारित फिल्में भी बननी शुरू हो चुकी हैं। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें महिलाओं की कहानी को बखूबी पर्दे पर पेश करने की कोशिश की गई है।