बॉलीवुड में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन ड्रामा फिल्मों के बीच ऐसी फिल्में भी बनती हैं, जो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। ये फिल्में असल कहानियों, साहसी लोगों की जिंदगी से प्रेरित होती हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में जो असल घटना, किसी साहसी व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित रही।
जल्द ही एक फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ रिलीज होने वाली है। रीमा कागती निर्देशित यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसमें जो कहानी दिखाई है वह असल लोगों से प्रेरित है। इस फिल्म में सिनेमा को लेकर जुनून की कहानी को दिखाया गया है। कम संसाधनों में कैसे कुछ लोग मिलकर एक फिल्म बनाते हैं, यही ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी है। लेकिन ये अकेली फिल्म नहीं है, जिसमें असल व्यक्तियों और उनके संघर्ष को दिखाया गया हो। इससे पहले भी कई फिल्में असल घटनाओं, व्यक्तियों पर बनी हैं। जानिए, ऐसी कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म पैडमैन
- फोटो : इंस्टाग्राम @padmanthefilm
पैडमैन
साल 2018 में अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आर. बाल्की ने निर्देशित किया था। फिल्म अरुणाचलम मुरुगनांथम के जीवन पर आधारित थी। अरुणाचलम ने सस्ते सैनेटरी पैड महिलाओं के लिए बनाने का बेहतरीन काम किया था। इस यात्रा में उन्होंने क्या-क्या मुश्किल देखीं, इस पर फिल्म बनी थी।
विज्ञापन
3 of 6
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : यूट्यूब
भाग मिल्खा भाग
राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्टेड फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर ने एथलिट मिल्खा सिंह का रोल निभाया था। यह फिल्म मिल्खा सिंह पर बनीं एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में सोनम कपूर भी नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।
4 of 6
मांझी द माउंटेन मैन
- फोटो : यूट्यूब
मांझी द माउंटेन मैन
प्रेम में व्यक्ति पहाड़ तोड़ सकता है, इस बात को बिहार के दशरथ मांझी ने साबित किया था। उनके ही जीवन पर फिल्म ‘मांझी- द माउंटेनमैन’ बनी थी। फिल्म में नवाज, दशरथ मांझी बने थे। एक पहाड़ को पार करते हुए, मांझी की पत्नी की मौत हो जाती है, वह समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में मांझी, पत्नी के गुजर जाने के बाद उस पहाड़ को तोड़कर कच्चा रास्ता निकालने का लक्ष्य बना लेता है। सालों की मेहनत के बाद वह इस काम में सफल भी हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
सरबजीत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सरबजीत
ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ में भी एक असल कहानी से प्रेरित रही। इसमें पाकिस्तानी जेल में कैद एक भारतीय नागरिक सरबजीत को छोड़ने के लिए उनकी बहन के प्रयासों को दिखाया। फिल्म में सरबजीत रणदीप हुड्डा बने थे, वहीं बहन के रोल में ऐश्वर्या राय थीं।
नीरजा
सोनम कपूर स्टारर, राम माधवानी डायरेक्टेड फिल्म ‘नीरजा’ में भी एयर होस्टेस नीरजा के बलिदान की कहानी दिखाई गई। कैसे नीरजा ने एक हाइजैक प्लेन में फंसे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। इस कहानी को पर्दे पर देखकर नीरजा के साहस और देशप्रेम का पता चलता है।