फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies on Nehru: अब तक इन फिल्मों में हुआ नेहरू का जिक्र, सिर्फ चार में ही नजर आई पूरी जिंदगी

Wed, 20 Jul 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पं. जवाहरलाल नेहरू - फोटो : अमर उजाला
राजनीति और सिनेमा का संबंध आज का नहीं बल्कि वर्षों पुराना है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी फिल्मों से बेहद प्यार करते थे। कई ऐसी फिल्में हैं जो उनकी पसंदीदा थीं। कहा जाता है कि जवाहरलाल नेहरू जब भी इलाहाबाद (अब का प्रयागराज) जाते थे, तब वह फिल्म जरूर देखते थे। नेहरू उस जमाने की प्रसिद्ध कलाकार देविका रानी के अभिनय के प्रशंसक थे। इतना ही नहीं, वह हॉलीवुड फिल्मों का भी शौक रखते थे। लेकिन उनकी जिंदगी पर भी कई फिल्में बनी हैं, जिसमें उनके परिवार और काम के बारे में बारीकियों से बताया गया है। कई फिल्मों में उनके जीवन से जुड़े लोगों का भी जिक्र है। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जवाहरलाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
हकीकत (1964)
चेतन आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत और चीन युद्ध पर आधारित है। उस वक्त देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे और उनके बारे में भी फिल्म में काफी कुछ बताया गया है। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जो युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में जंग की वास्तविकता और सैनिकों के बलिदान को बखूबी दिखाया गया है, जिस वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को खूब पसंद किया गया। आज भी इस फिल्म के सभी गाने आज बहुत मशहूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जवाहर लाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
नौनिहाल (1967)
1967 में रिलीज हुई फिल्म 'नौनिहाल' की कहानी पूरी तरह बेशक जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर नहीं है लेकिन इस फिल्म में देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे कई बातें बताई गई हैं। इस फिल्म का अंत भी उनकी मृत्यु के साथ ही होता है। इस फिल्म का मुख्य किरदार राजू नाम का एक अनाथ बच्चा होता है, जो नेहरू से मिलना चाहता है लेकिन उसकी ये इच्छा उनकी अंतिम यात्रा में जाकर खत्म होता है।

4 of 6
जवाहर लाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
नेहरू (1984)
श्याम बेनेगल के निर्देशन में 1984 में आई 'जवाहर लाल नेहरू' एक डॉक्युमेंट्री है, जो जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर आधारित हैं। 2 घंटे 43 मिनट की इस डॉक्युमेंट्री की शुरुआत इंदिरा गांधी से होती है, जो अपने पिता जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी बातें बताती हैं। वह कहती हैं कि जवाहर लाल नेहरू काफी संवेदनशील थे। इसके बाद सीरीज में बंटवारे के कुछ सीन्स शामिल किए गए। अंग्रेजी भाषा में बनी इस डॉक्युमेंट्री में तस्वीरों को भी जोड़ा गया है, जो पुराने दिनों में आपके ले जाने का काम करती है। यह डॉक्युमेंट्री आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जवाहर लाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
नेहरू: द ज्वेल ऑफ इंडिया (1990)
1990 में निर्देशक किरण कुमार की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'नेहरू: द ज्वेल ऑफ इंडिया' था। इस फिल्म में जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को काफी खूबसूरती से दिखाया गया था। फिल्म में कई ऐसे सीन्स को शामिल किया गया, जिससे आपको जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में जानने को मिलता है। इस फिल्म में प्रताप शर्मा ने जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया था। उनके साथ तनुजा, गिरीश कर्नाड, अनुपम खेर, रीता भादुरी नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी और जवाहरलाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में हुआ नेहरू का जिक्र
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया गया है। इस लिस्ट में गांधी (1982), सरदार (1993), लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002),  शोभायात्रा (2004), भाग मिल्खा भाग (2013), और 'गंगूबाई  काठियावाड़ी (2022) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें