फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Movies: घूमर ही नहीं क्रिकेट पर बनीं ये फिल्में भी हुई थीं फ्लॉप, नहीं चला पाई थीं दर्शकों पर जादू

Mon, 21 Aug 2023 05:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
क्रिकेट फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की फिल्में अनेक विषयों पर आधारित होती हैं। हालांकि, निर्देशकों की हमेशा कोशिश रहती है कि वह ऐसे विषयों का चुनाव करें, जो सीधे तौर पर दर्शकों से कनेक्ट हो सके। इस बात में कोई शक नहीं है कि सिनेमा और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर।

विज्ञापन

2 of 8
घूमर - फोटो : सोशल मीडिया

घूमर
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिषेक एक कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही अच्छी कमाई करने में कामयाब नहीं हो रही है। अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी।

 
 
विज्ञापन

3 of 8
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

जर्सी
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की 'जर्सी' साउथ की रीमेक है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया था। फिल्म 14 अप्रैल 2022 को उसी दिन रिलीज हुई थी, जब साउथ की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

4 of 8
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : सोशल मीडिया

कौन प्रवीण तांबे
निर्देशक श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसमें क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी को काफी बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म को भी दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन

5 of 8
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

कौन प्रवीण तांबे
निर्देशक श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसमें क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी को काफी बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म को भी दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन

सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर ही बतौर अभिनेता नजर आए थे। निर्माताओं को फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में असफल रही है।

विज्ञापन

7 of 8
अजहर - फोटो : सोशल मीडिया

अजहर
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर आधारित फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी और प्राची देसाई की जोड़ी नजर आई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में असफल रही थी।

विज्ञापन

8 of 8
पटियाला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला हाउस

बॉलीवुड की खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा स्टारर 'पटियाला हाउस' स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखते हैं लेकिन उनके पिता बने ऋषि कपूर क्रिकेट के खिलाफ होते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें