जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म का नाम- 'केजीएफ चैप्टर 3'
साउथ के निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। इसमें दिखाई गई रॉकी भाई की कहानी को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि अब इसके मेकर्स ने दो पार्ट्स रिलीज करने के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने का फैसला किया। फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच मेकर्स का यह फैसला लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। जहां दूसरे पार्ट में रॉकी भाई को 'केजीएफ' की माइंस पर राज करते और अधीरा से लड़ते हुए दिखाया गया है, वहीं आने वाले तीसरे पार्ट में मेकर्स का प्लान उसको दुनिया पर राज करते हुए दिखाने का है। फिल्म के दूसरे पार्ट में साउथ सुपरस्टार यश, श्रीनिधी शेट्टी, संजय दत्त, प्रकाश राज और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में थे। कथित तौर पर 'केजीएफ चैप्टर 3' 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।