गुलाबो सिताबो
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुलाबो सिताबो
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शूजित सिरकार ने किया था। फिल्म तो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन इसकी लेखिका पर कहानी चोरी का आरोप जरूर लगाया गया। अकीरा अग्रवाल नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि फिल्म की कहानी उनके पिता राजीव अग्रवाल द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट '13 मोहनदास लेन' से उठाई गई है। अकीरा के मुताबिक यह स्किप्ट उनके पिता ने एक प्रतियोगिता में भेजी थी, जिसकी जज जूही थीं।