साल 2022 बड़ी फिल्मों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साल रहा है। इस कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन सबको हिट का तमगा नहीं मिला। बहुत सी फिल्मों को लोगों ने सिरे से नकार दिया और उन्हीं में से एक थीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई दो बड़े स्टार्स की फिल्में। अगस्त के दूसरे हफ्ते में सभी को आमिर और अक्षय की फिल्में 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों का हाल बॉक्स ऑफिस पर कैसा है यह सभी जानते हैं। ऐसे में दर्शक अब इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों से अपने मनोरंजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जहां पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में बॉलीवुड का राज था, वहीं इस बार बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म ही टिकट खिड़की पर दस्तक देने वाली है। इस हफ्ते कुल मिलाकर 26 फिल्में रिलीज होने वाली है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, इस हफ्ते आपके मनोरंजन के लिए किस-किस भाषा की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।