दिसंबर का पहला हफ्ता तो सिने-प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहा, लेकिन निराश मत होइए दिसंबर महीने का दूसरा हफ्ता काफी रोचक और मजेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। यानी इस हफ्ते क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगने वाला है। आज से शुरू होने वाले हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं 5 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर....