फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release: 'ब्रह्मास्त्र' समेत रिलीज होंगी ये 18 फिल्में, हिंदी नहीं कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा मचाएगा धमाल

Tue, 06 Sep 2022 11:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ब्रह्मास्त्र, लकी मैन, तेरी मेरी गल बन गई - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रिलीज हो रही हैं। जहां एक तरफ दर्शकों का रुझान हिंदी सिनेमा की तरफ लगातार घटता जा रहा है, वहीं साउथ फिल्मों में लोगों की रुचि धीरे-धीरे बढ़ रही है। बॉलीवुड का यह वह दौर चल रहा है, जो आज से पहले बीते 100 वर्षों में इस इंडस्ट्री ने कभी नहीं देखा था। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से इसकी छवि पर इतना असर डाला है कि दर्शकों को फिल्म देखने में जरा मजा नहीं आ रहा है। ऐसे में इस हफ्ते अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसके लिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना किसी चैलेंज से कम नहीं होगा। 'ब्रह्मास्त्र' के साथ-साथ फिल्मी पर्दे पर बहुत सी फिल्में रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में इस हफ्ते आपके मनोरंजन के लिए कौन-कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में एक
इस हफ्ते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में साल की बहुप्रतीक्षित और बॉलीवुड सिनेमा की अबतक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही 'ब्रह्मास्त्र' दस्तक देने जा रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम भुमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

3 of 8
तेलुगू में रिलीज होंगी चार फिल्में - फोटो : Social Media
तेलुगू का चौका
तेलुगू भाषा में इस हफ्ते पूरी चार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। चारो ही फिल्में 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इन फिल्मों में 'ओके ओका जीवथम', 'गालोडु', किरण अब्बावरम और संजना आनंद स्टारर 'नेनु मीकू बागा कवलसिनवादिनी' और 'कोठा कोठागा' हैं।

4 of 8
तमिल में तीन - फोटो : Social Media
तमिल में तीन
इस हफ्ते तमिल भाषा की तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों में अमाला अक्किनेनी, रितु वर्मा, शर्वानंद, रमेश तिलक की फिल्म 'कनम', 'नॉट रीचेबल' और 'कंपनी' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होंगी।  
विज्ञापन

5 of 8
कन्नड़ में चार फिल्में - फोटो : Social Media
कन्नड़ का चौका
इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'लकी मैन' से लेकर '9 सुलु कथेगलु', 'वंस अपॉन ए टाइम इन जमालीगुड्डा' और 'नॉन राउडी' चारों ही फिल्में 9 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मलायलम में दो फिल्में होंगी रिलीज - फोटो : Social Media
मलयालम में दो
क्षेत्रीय भाषाओं में इस हफ्ते मलयालम में दो फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। यह फिल्में 8 सितंबर को बड़े पर्दे पर सबके मनोरंजन के लिए आएंगी। जैकी श्रॉफ स्टारर 'ओट्टू'  और 'ओरु थेक्कन थल्लू केस' हैं।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाबी में तीन - फोटो : Social Media
पंजाबी में तीन
इस हफ्ते पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की भी तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 9 तारीख को रिलीज होने वाली इन फिल्मों में मल्टीस्टारर फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई', एमी विर्क स्टारर 'ओए मखना' और 'बैच 2013' बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
गुजराती में एक - फोटो : Social Media
गुजराती में सिर्फ एक
इस हफ्ते गुजराती सिनेमा की सिर्फ एक ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। मल्हार ठाकरे, पूजा जोशी, छाया वोरा और अन्य स्टारकास्ट से सजी फिल्म 'वीर ईशा नु सीमांत' 9 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें