हिंदी सिनेमा में बीते कुछ सालों में कई ऐतिहासिक विषय पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब भारत की एक और बड़ी घटना पर फिल्म बनने का एलान हो गया है। ये घटना 100 साल पुरानी है।
विज्ञापन
2 of 5
jallianwala bagh
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जल्द ही बड़े पर्दे पर ब्रिटिश भारत के दौरान हुए सबसे खतरनाक और चर्चित नरसंहार जलियांवाला बाग कांड पर फिल्म बनने जा रही है। 'यलो टर्बन फिल्म्स' और सरबजीत बोनी दुग्गल ने इस कांड पर फिल्म बनाने का एलान किया है। फिलहाल इस फिल्म का नाम और स्टारकास्ट की अभी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
Jallianwala Bagh, Amritsar
- फोटो : file photo
खास बात ये है कि ऐसा पहला मौका है जो केवल जलियांवाला बाग नरसंहार पर फिल्म बनने जा रही है। अभी तक इस घटना को फिल्मों में बहुत छोटे स्तर पर दिखाया गया है, जबकि ये घटना भारत के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटना में से एक है। खबरों की मानें तो 'यलो टर्बन फिल्म्स' और सरबजीत बोनी दुग्गल जलियांवाला बाग हत्याकांड के जुड़े सभी छोटे-छोटे पहलुओं को फिल्म में दिखाएंगे।
4 of 5
Jallianwala Bagh, Amritsar
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि जलियांवाला बाग नरसंहार आज ही के दिन यानी 13 अप्रैल 1919 को हुआ था। इस घटना को अमृतसर कांड के नाम से भी जाना जाता हैं। बताया जाता है कि बैसाखी के मौके पर 15 से 20 हजार हिंदुस्तानी एक शांतिसभा कर रहे हैं। ये सभा दो लोकप्रिय नेताओं की गिरफ्तारी और रोलेट एक्ट के विरोध में रखी गई थी।
इस दौरान ब्रिटिश सरकार के जनरल डायर करीब 90 सैनिकों के साथ शाम चार बजे जलियांवाला बाग पहुंचे। लोगों की इतनी भीड़ देखते ही डायर ने सभा में मौजूद सभी लोगों पर गोली चलाने के आदेश दे डाले। अंग्रेजों के आंकड़े के मुताबिक जलियांवाला बाग कांड में 379 लोग मारे गए थे, जबकि असल में इससे ज्यादा लोग मरे थे।