फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'KGF' एक्टर यश ने फैन्स से किया वादा निभाया, 5 महीने पहले जन्मी बेटी की शेयर की तस्वीर

Thu, 09 May 2019 06:59 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर यश - फोटो : social media
फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश के घर बीते वर्ष दिसंबर में बेटी जन्मी थी। अब जाकर यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने बेटी की तस्वीर शेयर की है। बेटी की यह खूबसूरत तस्वीर उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने फैन्स के लिए साझा की थी।
विज्ञापन

2 of 4
KGF - फोटो : social media
अभिनेता यश की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों के साथ कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि 'अभी बेटी का नाम तय नहीं हुआ है,, लेकिन वह बेटी को बेबी वाईआर के नाम से बुलाते हैं।' बता दें कि यश और राधिका की बेटी दिखने में बेहद क्यूट लग रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
kgf
यश ने भी एक तस्वीर शेयर कर लिखा 'आपके लिए पेश है, एक लड़की जो मेरी दुनिया में हुकुमत चलाती है, फिलहाल इसे बेबी वाईआर के नाम से बुला सकते हैं, बेटी को प्यार और आशीर्वाद दें।' हाल ही में कन्नड़ अभिनेता की पत्नी ने बेटी की कुछ झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैन्स में उसे देखने की बैचेनी पैदा कर दी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
kgf
बेटी की एक तस्वीर शेयर कर राधिका और यश ने कैप्शन में लिखा था 'एक पिता और बेटी के रिश्ते की कोई कीमत नहीं  होती है, मैं जानती हूं आप सब मेरी बेटी का चेहरा देखने को बेताब हैं, लेकिन निराश नहीं करूंगी, 7 मई को अक्षय तृतीया वाले दिन मेरी बेटी को आप देख सकेंगे।' ऐसे में राधिका और यश ने फैन्स से किया वादा पूरा भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें