फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriotic Movies: पर्दे पर अमर हुई सैनिकों की सच्ची कहानियां, इन फिल्मों ने दिखाई वीरों की शौर्य गाथा

Sat, 26 Apr 2025 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Based on True Story Soldiers: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म बीएसएफ के कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की वीरता पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 5
ग्राउंड जीरो फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
भारतीय सिनेमा ने हमेशा सैनिकों की वास्तविक कहानियों को पर्दे पर उतारकर देशभक्ति की भावना को जीवंत किया है। ये फिल्में न केवल सैनिकों के साहस और बलिदान को दर्शाती हैं, बल्कि दर्शकों को उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरित भी करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ग्राउंड जीरो में बीएसएफ के कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे पर आधारित है। इस फिल्म के अलावा कई अन्य फिल्मों ने भी सैनिकों की वास्तविक कहानियों को खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया है। आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
Kesari Veer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का नया मोशन पोस्टर, योद्धा के रूप में नजर आए सूरज पंचोली
विज्ञापन

2 of 5
गुंजन सक्सेना - फोटो : यूट्यूब
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारतीय वायुसेना की पहली महिला युद्ध पायलट गुंजन सक्सेना की सच्ची कहानी है। जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में गुंजन का किरदार निभाया, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में मेडिकल इवैक्यूएशन और सप्लाई डिलीवरी जैसे खतरनाक मिशनों को अंजाम दिया। फिल्म में उनके संघर्ष, लैंगिक भेदभाव से जूझने और देश के प्रति उनकी निष्ठा को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।
Ramayana: जल्द पूरा होगा इंतजार, भव्य इवेंट में देखने को मिली रणबीर कपूर-साई पल्लवी की 'रामायण' की पहली झलक
विज्ञापन

3 of 5
शेरशाह - फोटो : ट्विटर
शेरशाह
साल 2021 में सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई 'शेरशाह' कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म उनके जीवन, प्रेम और 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी वीरता को दिखाती है। विक्रम बत्रा टाइगर हिल पर दुश्मन के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रही।

4 of 5
फिल्म 'सैम बहादुर' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
सैम बहादुर
सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म उनके सैन्य करियर, नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को दिखाती है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
अमरण 
अमरन फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। यह फिल्म उनकी देशभक्ति और साहस की कहानी है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह फिल्म उनके जीवन, साहस और बलिदान पर आधारित है। फिल्म में उनके परिवार, उनके सिद्धांतों और उनके देश सेवा के जज्बे को दिखाया गया है। यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में कामयाब रही थी। साल 2024 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें