Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है।