फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री में आने से पहले ऐसी दिखती थीं मौनी रॉय, पुरानी तस्वीरें देख लें तो खा जाएंगे धोखा

Sat, 05 Oct 2019 01:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy - फोटो : social media
ग्लैमर की दुनिया के सितारों में हमेशा बेहतर दिखने की होड़ रहती है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां अपने लुक में इतना परिवर्तन कर लेती है कि अगर उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें तो पहचान पाना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मौनी रॉय। टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब जब मौनी की फिल्म आने वाली है तो चलिए उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
mouni roy - फोटो : social media
मौनी रॉय की यह तस्वीर काफी पुरानी है। यह तस्वीर देख उनके फैंस भी धोखा खा जाएंगे। तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की है।
विज्ञापन

3 of 6
mouni roy - फोटो : social media
मौनी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। साथ ही मौनी रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' की विनर भी रह चुकी हैं। 

4 of 6
mouni roy - फोटो : social media
मौनी राय उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने 'देवो के देव- महादेव' में सती का किरदार निभाया था। सती के नाम से वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। अचानक मौनी की खूबसूरती इतनी बढ़ गई कि लोग देखते रह गए। 
विज्ञापन

5 of 6
mouni roy
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी ने लिप और जॉ सर्जरी करवाई है, हालांकि उन्होंने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला लेकिन उनके पहले की फोटो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। लुक्स में बदलाव की इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mouni Roy - फोटो : social media
फिल्मों की बात करें तो मौनी ने 'गोल्ड' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। वो 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म में मौनी निगेटिव किरदार में दिखेंगी।

हाउसफुल 4 और मेड इन चाइना के नए गाने रिलीज, नागिन 4 का आया नया प्रोमो, पांच बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें