टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं । 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे से पहले मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में मौनी अपने ट्रेनर के कहे अनुसार आसन की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mouni roy
वीडियो में मौनी जो आसन कर रही हैं, उसका नाम पिंच मयूरासना है । मौनी पहले भी अपने वर्कआउट के वीडियो और फोटो शेयर करती रही हैं । योगा डे से पहले ये वीडियो शेयर कर वो अपने फैंस को इंसपायर कर रही हैं । इसके पहले उन्होंने सूर्यनमस्कार करते हुए वीडियो शेयर किया था। इसे भी मौनी शानदार तरीके से कर रही थीं ।
विज्ञापन
3 of 5
mouni roy
वर्क फ्रंट की बात करें मौनी रॉय की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' है। इस फिल्म में वो नेगिटिव किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में मौनी रॉय के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे । अमिताभ बच्चन का भी 'ब्रह्मास्त्र' में अहम रोल है ।
4 of 5
Arjun Bijlani and Mouni Roy
- फोटो : file photo
इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मौनी रॉय ने बताया, 'मैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ सेट पर होने को लेकर एक्साइटेड थी। तब हम बुल्गारिया के एक स्टेडियम में शूटिंग कर रहे थे, जहां मैंने दोनों को एक साथ देखा। वो बहुत ही शानदार को-एक्टर हैं।' बता दें कि मौनी रॉय ने बताया कि उन्हें 'नागिन' की वजह से ये रोल मिला । फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने उन्हें 'नागिन' में देखा था ।
मौनी रॉय ने बताया, 'मैं फिल्म में मुख्य खलनायिका का किरदार निभा रही हूं। मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मेरे लिए ऐसे किरदार ऑफर हो रहे हैं जो मुझे एक एक्टर के तौर पर चैलेंज कर रहे हैं। जब मुझे ब्रह्मास्त्र का ऑफर आया था, तब मैं भी चौंक गई थी कि फिल्मकार मुझे इतने बड़े किरदार में देख रहे हैं।'