फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र के भाग 2' और 'तीन' में जुनून बन तबाही मचाएंगी मौनी रॉय! एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 25 Sep 2022 12:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय - फोटो : Social Media
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र ने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत मौनी रॉय, नागार्जुन अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म का रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब विरोध किया गया लेकिन इन सबके बीच फिल्म पहले दिन से ही अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। ब्रह्मास्त्र से टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वह इस फिल्म में मुख्य खलनायिका 'जुनून' के किरदार में नजर आई हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि दूसरे और तीसरे भाग में मौनी रॉय नजर आएंगी या नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
ब्रह्मास्त्र एक ट्राइलॉजी फिल्म है, यानी इसे तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जो इस वक्त सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। अब इसका दूसरा भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव होगा। जिसमें शिवा के माता-पिता देव और अमृता की कहानी दिखाई जाएगी। इसको लेकर चर्चा है कि इस किरदार में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आ सकते हैं, क्योंकि फिल्म के अंत में देव और अमृता की जो झलक दिखाई गई है, वह इसी ओर इशारा करती है। जिन्होंने फिल्म देखी होगी उन्हें पता होगा कि ब्रह्मास्त्र में जूनून यानी मौनी रॉय को देव का उपासक दिखाया गया है और अस्त्र ब्रह्मास्त्र जुड़ने के बाद भी जूनून अंत नहीं दिखाया गया है। ऐसे में मौनी रॉय का पार्ट 2 और 3 में किरदार होगा या नहीं इसको लेकर एक्ट्रेस ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय, अयान मुखर्जी - फोटो : insta
क्या ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में नजर आएंगी मौनी रॉय
एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र के अगले भागों में उनके किरदार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "मैं फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट में होने की पूरी उम्मीद करती हूं, बाकी आप अयान मुखर्जी से पूछिए कि वो मुझे फिल्म का हिस्सा बनाएंगे या नहीं।"
विज्ञापन

4 of 4
नागिन में मौनी रॉय - फोटो : social media
नागिन सीरियल की वजह से मिला ब्रह्मास्त्र का ऑफर
मौनी रॉय ने बात करते हुए कहा कि जब अयान मुखर्जी ने उन्हें ब्रह्मास्त्र में लेने की बात कही थी तब उन्हें बताया था कि उनका किरदार काफी छोटा होगा लेकिन बाद में वह मुख्य विलेन बनीं, ब्रह्मास्त्र को बनने में पांच साल लगे हैं। मौनी को ये किरदार 'नागिन' देखकर दिया गया था। गौरतलब है कि एकता कपूर के सीरियल नागिन में मौनी रॉय ने दो बार नागिन का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें