फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमेशा ऐसी ही रहो’, दिशा पाटनी के बर्थडे पर मौनी रॉय ने दी खास बधाई; तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Sat, 13 Jun 2026 05:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani Birthday: आज एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने उनके लिए कुछ खास पोस्ट शेयर की हैं। 

विज्ञापन
1 of 1
मौनी रॉय और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

आज 13 जून को एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कई सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कई खास क्लिप्स शेयर कर उन्हें विश किया है। 

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कर दिशा पाटनी को विश किया है। पहली स्टोरी पोस्ट करते हुए उन्होंने दिशा का डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे गर्ल। तुम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, यूं ही अचानक डांस करती रहो।’ 

इसके बाद उन्होंने दोनों का घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा- ‘तुम हमेशा ऐसे ही खुलकर और खूबसूरती से उड़ती रहो, उसी ग्रेस, हिम्मत और रोशनी के साथ, जैसी तुम हो।’ 

इसके साथ मौनी रॉय ने अपने पेट एनिमल्स के साथ दिशा को फोटो पोस्ट किए और लिखा कि इनसब की तरफ से तुम्हें हैप्पी बर्थडे। 

साथ ही मौनी ने दोनों की एक वीडियो शेयर करते हुए एक बड़ा नोट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी ‘डी’। तुम उन खास लोगों में से हो, जो जहां भी जाते हैं, थोड़ी सी जादूई चमक साथ ले जाते हैं। दुआ है कि जिंदगी तुम्हें सबसे खूबसूरत सरप्राइज दे। तुम्हारा दिल हमेशा ऐसे ही मासूम और खुशियों से भरा रहे। और ये कायनात हमेशा तुम्हारे हक में साजिश करती रहे।’

इस फिल्म में नजर आएंगी दिशा पाटनी 
बता दें कि दिशा पाटनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें दिशा के अलावा अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें