अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने अभिनय और लुक की वजह से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। टीवी की दुनिया में कई मशहूर शो का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और यहां भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। मौनी इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार के साथ तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। वहां से वह लगातार अपनी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। मौनी के फैंस को उनका फैशन सेंस काफी पसंद आता है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रांम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।