नागिन बनकर घर घर में फेमस हुई मौनी रॉय की छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आने की तैयारी तो काफी समय से चल रही है। पहले माना जा रहा था कि वो सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म करेंगी, लेकिन हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि वो सलमान खान के साथ नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मौनी रॉय औॅर सलमान खान
सलमान खान को बॉलीवुड में कई हीरो-हीरोइन का गॉडफादर माना जाता है, उनके साथ डेब्यू करने से कई लोगों ने फिल्मों में अपना करियर चमकाया है ऐसे में मौनी रॉय को नेश्नल अवार्ड विजेता अक्षय कुमार कहां तक पहुंचाते है ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
3 of 5
मौनी रॉय और अक्षय कुमार
मौनी रॉय ना सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। हालांकि इससे पहले मौनी अभिषेक बच्चन स्टारर 'रन' में मौनी ने एक्स्ट्रा कलाकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। मौनी की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम उनको 'देवों के देव..महादेव' शो को-स्टार मोहित रैना के साथ जोड़ा जाता है।
4 of 5
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद वो लगातार कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता मौनी को नागिन के किरदार से मिली है।
अब देखना ये होगा कि अक्षय कुमार और मौनी की जोड़ी लोगो को कितनी पसंद आती है और टीवी के बाद फिल्मों में मौनी कितना धमाल मचा पाती हैं। मौनी के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। ना जानें मौनी उन्हें और कितना इंतजार करवाने वाली हैं।