आपको बता दें कि फैंस की अटेंशन और उनका प्यार एक्टर्स को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन फैंस अगर बेकाबू हो जाएं तो फिर परेशानी बढ़ जाती है। मौनी रॉय शायद उसी स्थिति में घबरा गई थीं। वहीं 'गोल्ड' के बाद मौनी रॉय की पहचान काफी ज्यादा बढ़ गई है। आपको बता दें कि फिलहाल उनके पास तीन फिल्मों के ऑफर हैं, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' के साथ-साथ 'रोमियो अकबर वॉल्टर' और 'मेड इन चाइना' शामिल हैं।