फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या जल्द ही शादी करने वाली हैं मौनी रॉय ? जानें किस शख्स से जुड़ रहा है टीवी की इच्छाधारी नागिन का नाम

Sun, 17 Jan 2021 07:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : instagram
छोटे पर्दे पर सती और इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई मौनी रॉय आज जाना पहचाना नाम हैं। मौनी को उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके डांस स्किल के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड में भी मौनी रॉय ने कई हिट फिल्मों में जबरदस्त डांस किया है। हालांकि इन दिनों मौनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मौनी रॉय के रिलेशनशिप को लेकर पहले से चर्चाएं थीं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मौनी अपने ब्वॉयफ्रेंड से बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। बता दें कि मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा चर्चा करना पसंद नहीं करतीं है। ये ही वजह है कि उनकी बहुत सी बातें फैंस को पता नहीं चल पाती हैं। वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मौनी रॉय जल्द ही शादी करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो मौनी रॉय दुबई बेस्ड बैंकर से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि पूरा लॉकडाउन मौनी ने अपनी बहन, जीजू और उनके बच्चों के साथ दुबई में गुजारा था। उसी दौरान वो बैंकर सूरज नांबियार के करीब आ गईं। अब खबर सामने आ रही है कि एक दूसरे को डेट करने के बाद से दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। बता दें कि मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ सूरज नांबियार के साथ तस्वीर साझा की थी। इससे माना जा रहा है कि मौनी ने सूरज के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।




 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
वहीं शादी की खबरों के बीच मौनी ने फैंस के दिल की धड़कने तेज करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होंने येलो आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर अब तक 35 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और ढेर सारे कमेंट भी आ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इससे पहले भी मौनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बता दें कि लॉकडाउन के वक्त मौनी दुबई में फंसी रह गईं थीं और कई महीनों बाद मुंबई लौटी थीं। अब लग रहा है कि मौनी तो मुंबई आ गईं, लेकिन अपना दिल दुबई में सूरज के पास ही छोड़ आई। बता दें कि फिलहाल मौनी रॉय की तरफ से शादी की खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें