मौनी रॉय इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं । हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत गाउन पहनी थी ।
विज्ञापन
2 of 4
मौनी रॉय
मौनी इवेंट में पहुंचीं तो कैमरा पर्सन उनकी तस्वीरें लेने लगे । इसके बाद कुछ मीडिया पर्सन ने उनकी बाइट लेनी चाही । मौनी बाइट देने ही जा रही थीं, तभी उन्हें लगा कि अभी भी कैमरा पर्सन उनकी फोटो क्लिक कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 4
Mouni Roy
इसके बाद वो उन कैमरा पर्सन पर भड़क गईं । उन्होंने कहा, 'ये फोटो पोस्ट मत करना । मैं बोल रही हूं और आप लोग फोटो लिए जा रहे हैं।' जब फोटो खिंचना बंद हुईं तब मौनी ने बाइट दी ।
बता दें कि अब मौनी के पास 'गोल्ड' के अलावा कई बॉलीवुड फिल्में हैं। खबरों की मानें तो मौनी 'गोल्ड' के बाद 'ब्रह्मास्त्र', 'दबंग 3', 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आ सकती हैं ।