मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे पर जल्द आएंगी नजर
टीवी की दुनिया में अलग पहचान बनाने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में उनका लुक सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य किरदार में दिखेंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।