mouni roy
बीते दिनों मौनी रॉय के एक दोस्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी और सूरज नाम्बियार की साथ में तस्वीर साझा की और थोड़ी ही देर बाद डिलीट कर दी थी। अब अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मौनी रॉय से जब उनके और सूरज नाम्बियार के रिश्तों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- ये सच नहीं है, हम सभी दोस्त हैं और हम सभी मेरा जन्मदिन मना रहे थे, मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और मैं अपने काम के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं अफवाहों और अटकलों से बीमार हूं।